AsiaIndiaJAIJournalist Association of India (JAI)Journalists Federation of India (JFI)Latest NewsSports

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर मुक्केबाजी प्रशिक्षक की अचानक मृत्यु से देश के खेल प्रेमियों को बहुत दुख व आघात पहुँचा है।

अशोक कुमार, जनरल सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट
बॉक्सिंग एसोसिएशन, होशियारपुर।

सुशील शर्मा जी की कप्तानी में नेशनल
बॉक्सिंग क्लब, होशियारपुर ने
होशियारपुर के खेलों के इतिहास में किसी भी
खेल में पहली बार राज्य स्तर पर 1971 में
सुनाम में हुई सीनियर पंजाब बॉक्सिंग
चैंपियनशिप में होशियारपुर के लिए ट्रॉफी जीतने
का गौरव प्राप्त किया और होशियारपुर का नाम खेलों
में ऊँचा किया। सुशील शर्मा ने न सिर्फ वेंटम वेट में स्वर्ण पदक
प्राप्त किया बल्कि उन्हें इस प्रतियोगिता
का सर्वोत्तम मुक्केबाज (सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर)
घोषित किया गया।

सुशील शर्मा ने सीनियर राष्ट्रीय
बॉक्सिंग चैंपियनशिप में
कांस्य पदक और ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत
पदक जीतने का गौरव प्राप्त है।
सुशील शर्मा को पंजाब विश्वविद्यालय, हरियाणा, पंजाब,
चंडीगढ़ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने का गौरव भी प्राप्त है।
1979 में भारत सरकार ने उन्हें
काठमांडू में प्रथम राष्ट्रीय नेपाल खेलों को कराने
के लिए भेजा जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त कीं।

शर्मा जी ने कई अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व
राज्य स्तर के रिकॉर्ड तोड़ पदक विजयता पैदा किए
। इसके कारण उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण, आर्मी और देश की कई स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *